ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्य मंत्री जसवंत सैनी को बांधे रक्षा सूत्र
रिपोर्ट अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी को रक्षा सूत्र बांधे।
शनिवार को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा संचालिका बीके सन्तोष दीदी ने देवबंद रोड़ स्थित संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी के कैम्प कार्यालय पर पहुँच कर राज्यमंत्री को रक्षा सूत्र बाँध कर उनके दीर्घायु व सुखद जीवन की ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने ब्रह्मकुमारी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में विभिन्न पर्व मनाए जाते हैं जो न केवल निकटता लाते हैं बल्कि पवित्र रिश्तों को और ज़्यादा प्रगाढ़ करते हैं।बीके सन्तोष दीदी ने कहा कि रक्षा बंधन पर्व हमें बहन भाई के बीच अटूट श्रद्धा व विश्वास के साथ साथ बहन की रक्षा करने का संकल्प लेने का भी सन्देश देता है। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर बहनें अपने भाइयों के हाथों में राखी बांधकर उनकी दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना भी करती हैं।इस मंत्री प्रतिनिधि कृष्णचंद सैनी, प्रमोद कौशिक,अनिरुद्ध सैनी,दीपक सैनी, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ