Ticker

6/recent/ticker-posts

खो-खो एवं वालीवाल खेल के जिला स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 खो-खो एवं वालीवाल खेल के जिला स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-खो-खो एवं वालीवाल खेल के जिला स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय चयन ट्रायल में चयनीत खिलाड़ी मण्डल स्तरीय ट्रायल में सहारनपुर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला खो-खो एवं वालीवाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु खो-खो एवं वालीवाल खेल के जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर महिला खो-खो जिला स्तरीय चयन ट्रायल में वाशवी सैनी, वेदिका, अमायरा, खुशी, मानवी पुण्डीर, रिया, वंशिका, शगुन पाल, नीतू देवी, तरू देवी का चयन किया गया। जबकि आरक्षित खिलाड़ियों में दिव्यांशी, ईशा, कल्पना चौधरी, नितिका देवी, रश्मि देवी का चयन किया गया। 
सीनियर महिला वालीवाल जिला स्तरीय चयन ट्रायल में वर्तिका सैनी, मनीषा पुण्डीर, प्रतिभा, वंशिका, काकूल, जीनत प्रवीन, गरिमा, वंशिका, खुशी का चयन किया गया। जबकि आरक्षित खिलाड़ियो मे दिव्यांशी, नितू का चयन किया गया। जिला स्तरीय चयन ट्रायल क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा की देख रेख में सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। खो-खो एवं वालीवाल खेल के जिला स्तरीय चयन ट्रायल मे चयनित खिलाड़ी का चयन कल होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने हेतू सहारनपुर जिले की टीम मे किया गया। चयन ट्रायल में रविकान्त धीमान, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, आदेश, कु0 सुप्रिया रानी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हिन्दू राष्ट्रीय इण्टर कालेज में एन.सी.सी.86 यूपी वाहिनी एनसीसी की सीनियर डिविजन की हुई भर्ती