Ticker

6/recent/ticker-posts

रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम कुरैशी के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम कुरैशी के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

रिपोर्ट सुहैल खान

गंगोह -राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम कुरैशी ने गंगोह में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा गंगोह ब्लॉक से शुरू होकर शिव चौक गंगोह में समाप्त हुई। इस अवसर पर कई स्कूलों के बच्चे भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। हाजी सलीम कुरैशी के साथ हाजी नदीम कुरैशी, राकेश आर्य, सभासद भूरा मंसूरी और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।

तिरंगा यात्रा के आयोजन का उद्देश्य देशभक्ति और एकता को बढ़ावा देना है। यह आयोजन 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।हाजी सलीम कुरैशी का गंगोह में जोरदार स्वागत किया गया था जब उन्हें रालोद का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह जयंत चौधरी के करीबी माने जाते हैं और उनके मंत्री बनने पर उन्होंने समर्थकों के साथ लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया था

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शमीम अहमद ने किया तिरंगा वितरण