खो-खो एवं वालीवाल खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का हुआ आयोजन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-खो-खो एवं वालीवाल खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी जौनपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वालीवाल एवं खो-खो प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वालीवाल एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 13 अगस्त, 2025 तक जौनपुर में किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाग हेतु मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा के दिशा निर्देशन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। वालीवाल खेल के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में वर्तिका सैनी, मनिषा पुण्डीर, प्रतिभा, कंचन, वंशिका, काकूल, जीनत प्रवीन, वंशिका, खुशी, दिव्यांशी, नितू, गरिमा का चयन किया गया। जबकि आरक्षित खिलाड़ी में राखी का चयन किया गया। खो-खो खेल के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में वाशवी सैनी, वेदिका, अमायरा, खुशी, मानवी पुण्डीर, रिया, वंशिका, शगुन पाल, नीतू देवी, तरू देवी, दिव्यांशी, ईशा का चयन किया गया। जबकि आरक्षित खिलाड़ियों में कल्पना चौधरी, नितिका देवी, रश्मि देवी का चयन किया गया। खो-खो एवं वालीवाल खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन रविकान्त धीमान, प्रमील चौधरी, कु0 सुप्रिया रानी के द्वारा किया गया।
0 टिप्पणियाँ