कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर सहारनपुर लौटने पर अरविन्द पालीवाल का जोरदार स्वागत
रिपोर्ट एसडी गौतम
सहारनपुर+हाल ही में कांग्रेस पार्टी में पुनः शामिल होकर गृह जनपद सहारनपुर लौटने पर अरविन्द पालीवाल का पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष संदीप राणा, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता का मोहभंग हो रहा है और श्री पालीवाल की पार्टी में पुनः वापसी पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी। पार्टी कार्यालय पर स्वागत से अभिभूत अरविन्द पालीवाल ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र बचाने के लिए सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस ही एक मात्र पार्टी है जिसमें सभी का हित है। पार्टी की नीतियों से प्रभावित होते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष जननेता राहुल गांधी देश का भविष्य है जिनमें आस्था रखते हुए उन्होंने पुनः पार्टी ज्वाइन की है। इस दौरान जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली, प्रदेश सचिव अशोक सैनी, नितिन शर्मा, हरिओम मिश्रा, इमरान कुरैशी व इकराम खान समेत आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ