भाजपा नगर मंडल नकुड़ द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा
रिपोर्ट नदीम निजामी
नकुड़-भाजपा नगर मंडल नकुड़ द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता सतगुरु कॉलेज में इकट्ठा हुए जहां से डीजे पर बजती हुई देशभक्ति की धुन के साथ, हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय, देश के अमर शहीदों की जय आदि नारे लगाते हुए ,नगर के विभिन्न मार्गो से जिनमे होली वाला चौक, मैन बाजार,तहसील चौक,नगर पालिका चौक विश्वकर्मा चौक,बस स्टैंड से होते हुए यात्रा आप्रारंभ स्थल पर पहुँचे,जंहा यात्रा का समापन हुआ।
इस अवसर पर जिला महामंत्री राधेश्याम शर्मा ने कहां की तिरंगा हमारे देश की शान है यह हमें उन बलिदानियों की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत हमें स्वतंत्रता मिली है, इसलिए हम सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। यात्रा में नगर मंडल अध्यक्ष आलोक जैन उपाध्यक्ष यात्रा संयोजक संदीप चौधरी ,राकेश गुप्ता महामंत्री अवनीश चौधरी, राजकुमार कश्यप राजकुमार चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश त्यागी,सुशील चौधरी,लोकेश चौधरी,सचिन शर्मा,सुभाष सिंघल,सभासद वरुण मित्तल,नीरज चौधरी,देवेंद्र कुमार,रविंदर धीमान,जबर सिंह,सुरेंद्र कोरी,सुशील चनियाना, सोनवीर सिंह,रवि प्रकाश,रविंद्र कुमार,प्रतिभा जैन,पूजा कश्यप,सहित सैंकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ