Ticker

6/recent/ticker-posts

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे 14 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे 14 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-बीती रात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कारवाई करते हुए 14 वारंटी अभियुक्तों को उनके घरों से दबोच लिया। सभी अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय की प्रक्रिया से बच रहे थे।

गुरुवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों पर चोरी, मारपीट, गाली गलौज, धमकी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व एससी/एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी को विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पकड़े वारंटियों के नाम शिवम पुत्र भूरा ढकदेई, क़ादिर पुत्र फ़ाज़िल रसूलपुर, सोनू पुत्र ओमबीर सहाबा मजरा, अंजू पुत्र भूप सिंह काज़ीबांस, रणवीर पुत्र अतर सिंह साल्हापुर, भूप सिंह पुत्र मान सिंह खारीबांस, सचिन पुत्र राजकुमार भेरमऊ, अकबर अख्तर अंबेहटा, कुलदीप पुत्र मेघराज जैनपुर, नासिर पुत्र अख़्तर अंबेहटा, शफी पुत्र आमिर अंबेहटा, मेहरबान पुत्र अकबर सिरसला, जयकुमार पुत्र सेठपाल भेरमऊ। इस कारवाई से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देर रात में पुलिस की इस सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है। फरार व वारंटी अभियुक्त अब कानून के शिकंजे से नहीं बच पाएंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आईसीएसई का रिजल्ट,10वीं में देवांश और 12वीं में मयंक अव्वल, तीनों स्कूलों का अच्छा प्रदर्शन