सहारनपुर प्रीमियर लीग का शानदार आगाज़, स्मैशर्स ने सुपर किंग्स को 71 रनों से हराया
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी और शाश्वत क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित सहारनपुर प्रीमियर लीग का भव्य उद्घाटन सीडीओ सहारनपुर सुमित राजेश महाजन ने किया। उद्घाटन समारोह में प्रज्ञान स्थली स्कूल के अध्यापकों ने संगीत प्रस्तुति देकर समारोह की शोभा बढ़ाई।
लीग के पहले मुकाबले में जेवी जैन डिग्री कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर सहारनपुर स्मैशर्स और सहारनपुर सुपर किंग्स आमने-सामने हुए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेने के बाद स्मैशर्स ने अपने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 232 रन बनाए। बल्लेबाजी में अजमल ने 57, अभिनव ने 46 और अक्षत ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में सुपर किंग्स की ओर से काशिफ ने 3, नोमान और जैद ने 2-2 तथा विराज सैनी ने 1 विकेट लिया।सुपर किंग्स को लक्ष्य प्राप्त कर जीत हासिल करनी थी। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम 20 ओवर में 161 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में अशाब ने 64 और रुद्रांश ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में स्मैशर्स की ओर से सुल्तान ने 3, जबकि रेहान और अजमल ने 2-2 विकेट लिए। इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच मो. अजमल को चुना गया।इस अवसर पर सीडीओ सुमित राजेश महाजन, अमर गुप्ता, परविंदर सिंह, पाली कालरा, विनय जैन (बिन्नी),राहुल शर्मा, सूरज सचदेवा, कमल सचदेवा, जयराम गौतम, अवनीश सैनी, अमित सैनी, राहुल कालरा, मो. फरीद, फैयाज आलम, महेश शर्मा, अवनीश मंडोलिया, राजीव गोयल, रणधीर कपूर, अर्जुन सिंह, आयुष चौधरी, राव मुजीब, तनवीर खान, रोहित, अक्षय चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ