Ticker

6/recent/ticker-posts

नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम आफ एक्टिविस्ट एंड आर्टिस्ट्स के रजत जयंती के अवसर पर युवा रक्तबीरों किया सम्मानित

नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम आफ एक्टिविस्ट एंड आर्टिस्ट्स के रजत जयंती के अवसर पर युवा रक्तबीरों किया सम्मानित

रिपोर्ट सुहैल खान

गंगोह- जय हिंद सामाजिक संस्था के संस्थापक उमंग शर्मा व महिला विंग अध्यक्षा रुपाली अग्रवाल, जनपद शामली से शुभम अग्रवाल, मोनिका सरदाना एवं उत्तराखंड प्रदेश से प्रदेश स्तरीय सम्मान मोनू चौधरी को रक्तदान क्षेत्र में कार्य के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवाओं के बीच उनकी विशिष्ट सक्रियता के लिए नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम आफ एक्टिविस्ट एंड आर्टिस्ट्स के रजत जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम में दिल्ली के भारत मंडपम और हरियाणा करनाल के गोल्डन मोमेंट्स पैलेस में सम्मानित किया गया।

देश के 700 जिलों से आए युवा रक्तबीरों के बीच यह सम्मान उमंग शर्मा की समर्पित सेवा और नेतृत्व क्षमता का परिचायक है। सम्मान समारोह में देश भर के एक्टिविस्ट्स, आर्टिस्ट्स व सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। जिसमें विशिष्ट अतिथियों में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, निफा चेयरमैन प्रीतपाल सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी शेट्टी, ब्रह्म स्वरूप, नरेंद्र कुमार बराना, श्रवण शर्मा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप दुबे, राजीव गोयल, आलोक अग्रवाल, सूरज गुप्ता, डा अंजू सिंह रहे। इस अवसर पर उमंग शर्मा व रुपाली अग्रवाल को सम्मानित करने के साथ जय हिन्द सामाजिक संस्था के संरक्षक शुभम अग्रवाल को शामली जनपद की ओर से सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पर राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी जी के पांचवें स्मृति दिवस को “दिव्यता दिवस” के रूप में मनाया