Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान: बूथ स्तर तक

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान: बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को मजबूत करेगी पार्टी- इमरान मसूद

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत सहारनपुर सांसद काज़ी इमरान मसूद के अंबाला रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आज एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कांग्रेस के समस्त जिला पदाधिकारी, सभी 11 ब्लॉक अध्यक्ष और नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में सांसद काज़ी इमरान मसूद और जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने आगामी 15 दिनों में पूर्ण की जाने वाली कार्य योजना की जिम्मेदारी ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों को सौंपी। योजना के अंतर्गत सभी मंडल अध्यक्षों को ब्लॉक अध्यक्षों की सहायता से अपनी मंडल कमेटी के साथ-साथ सभी ग्राम पंचायतों की कमेटियों का गठन करना होगा। 

सांसद इमरान मसूद ने कहा कि आगामी चुनावों में मंडल अध्यक्ष और उनकी कमेटियां अहम भूमिका निभाएंगी, जिससे बूथ स्तर पर संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने प्रत्येक मंडल अध्यक्ष को व्यक्तिगत रूप से कार्य बस्ते सौंपे ताकि वह निर्धारित समयावधि में अपने कार्य को पूर्ण कर सकें। उन्होंने बताया कि 15 दिन बाद कार्य योजना की समीक्षा की जाएगी और दिन प्रतिदिन कार्य की प्रगति की रिपोर्ट जिला पदाधिकारी प्रभारियों से भी ली जाएगी। योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडल अध्यक्षों को सम्मानित भी किया जाएगा। सांसद ने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यदि यह कार्य ईमानदारी से पूर्ण हुआ, तो जनपद की सातों विधान सभा सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी। जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने सभी से समय पर कार्य पूर्ण करने की अपील करते हुए सांसद काज़ी इमरान मसूद को आश्वासन दिया कि वे उनके निर्देशानुसार संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, पूर्व राज्य मंत्री शायान मसूद, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, हमजा मसूद, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम, पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी नितिन शर्मा, विवेक कांत सिंह, डॉ. रागिब अंजुम, विनय चौधरी, राहत खलील, पवन मौर्य, अरविंद पालीवाल, गुलबहार अब्बासी, सुदेश चौधरी, संदीप चौधरी, विक्की पूजना, अक्षय चौधरी, दुष्यंत राणा। साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष हाशिम चौधरी, सेठपाल, नानू सिंह कश्यप, नवाब अली, राजकुमार, पवन राना, मोहम्मद ग़ालिब, मोहन लाल शर्मा, अबरार राव, अब्दुल कयूम व अंकित के अलावा अजय त्यागी, आरिफ खान, प्रीतम सैनी, अरविंद पालीवाल, मुनीश सहगल, शाजिया नाज, रेखा धीमान, श्याम बिहारी शर्मा, अमित शर्मा और नसीब खान उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री ने लिया केन्द्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा