Ticker

6/recent/ticker-posts

स्थानीय हुनर को प्रोत्साहित करते हुए स्वदेशी अपनाकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प में भागीदार बनें-देवेंद्र निम

स्थानीय हुनर को प्रोत्साहित करते हुए स्वदेशी अपनाकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प में भागीदार बनें-देवेंद्र निम

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए स्थानीय हुनर को प्रोत्साहन देना होगा।स्वदेशी अपनाकर इस महान संकल्प के भागीदार बनें।

भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सैनी के निवास पर आयोजित कार्यशाला में पहुँचे विधायक देवेंद्र निम का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है जिसके लिए भारत को आत्मनिर्भर बनना होगा।उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थानीय हुनर को प्रोत्साहित करना होगा।भारत में भारत के लोगों द्वारा बनाए गए यानि स्वदेशी सामान को महत्त्व देते हुए स्वदेशी सामान ही खरीदें।जब ऐसा होगा तो निश्चित रूप से बड़ा बदलाव आएगा।विदेशी वस्तुओं पर से निर्भरता घटेगी और हमारे अपने देश में देशवासियों द्वारा बनाई गई वस्तुएँ बड़ा ब्रांड बनेंगी।देवेंद्र निम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से आज जनता के जीवन में खुशहाली आई है।लोगों के सपने साकार हो रहे हैं।इस दौरान प्रमोद कौशिक,संजय राठी,श्यामवीर सिंह,सभासद अमित सैनी छोटू, दीपक सैनी, जसबीर सिंह,मुर्तजा प्रधान, सूरज वाल्मीकि, विकास प्रधान,बिरम सिंह,संजय चेयरमैन,टिंकू पंडित आदि काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री ने लिया केन्द्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा