हमे सभी महान संतों की शिक्षाओं और आदर्शों को अपने जीवन में उतारना होगा-ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह
रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/ अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने कहा कि परम पूज्य संत समनदास जी महाराज की शिक्षाओं और उनके आदर्शों को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए।
क्षेत्र के गाँव धारकी स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम में परम पूज्य संत महाराज समनदास जी के जन्मदिन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने किया।कार्यक्रम में मौजूद संतों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी व समनदास जी की शिक्षाओं के बारे में बताया।बुराइयों से दूर रहने और सदमार्ग पर चलने का आवाहन किया।संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने कहा कि महान संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने मनुष्य जीवन का अर्थ व उद्देश्य बताया और मन को गंगा की तरह स्वच्छ निर्मल रखने की शिक्षा दी।समनदास महाराज ने उस परम्परा को आगे बढ़ाया और समाज के लोगों को जागरूक किया।विजयपाल सिंह ने कहा हमे सभी महान संतों की शिक्षाओं और आदर्शों को अपने जीवन में उतारना होगा।तभी हमारा जीवन सार्थक होगा।इस दौरान योगी ओमवीर सिंह,पार्षद सुलेख चंद रोहित प्रधान, शिवकुमार पूर्व प्रधान,महेंद्र दास सहित ग्राम पिलखनी व पहांसू के भी काफ़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ