किसान सेना (अराजनैतिक) के संगठन के जिलाध्यक्ष नवाब अली ने किसानों से पदयात्रा में शामिल होने का किया आह्वान
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद-किसान सेना (अराजनैतिक) की बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही 17 सितम्बर को किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पदयात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
सांपला खत्री गांव में हुई बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष नवाब अली ने कहा कि विद्युत निगम द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का विरोध और गन्ना मूल्य 500 रुपये क्विंटल घोषित कराने समेत अन्य मांगों को लेकर यह पदयात्रा निकाली जा रही है। भारी संख्या में किसान हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए दिल्ली पहुंचेंगे और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर सभी समस्याओं के समाधान की मांग करेंगे। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत पंवार के निर्देशानुसार गांव-गांव में जनसंपर्क कर पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने सभी किसानों से पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। अध्यक्षता अकील हसन व संचालन नबील गौर ने किया। अमजद प्रधान, कादिर, नफीस, अंकुर चौधरी, मास्टर रणबीर, मुर्सलीन, गौरव यादव, राजेश नागर, संत कुमार, ओम सिंह व प्रवीण आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ