आई लव मुहम्मद पोस्टर मामले में पीड़ित परिवार ने पूर्व सांसद हाजी फज़लूर्रहमान से की मुलाक़ात
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- सहरानपुर में जुमे की नमाज़ के बाद आईलव मुहम्मद का पोस्टर दिखाए जाने के चर्चित प्रकरण में जेल भेजे गए थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र निवासी बिलाल के परिजनों व बड़ी संख्या में क्षेत्र के ज़िम्मेदार लोगों ने सहारनपुर लोकसभा के पूर्व सांसद हाजी फज़लूर्रहमान के निवास पर पहुंचकर मुलाक़ात की और युवक की रिहाई के लिए विचार विमर्श किया।
पूर्व सांसद हाजी फज़लूर्रहमान ने पीड़ित युवक बिलाल को न्याय दिलाए जाने के सम्बन्ध में उच्च अधिकारियों से फ़ोन पर वार्ता की तथा क़ानूनी प्रक्रिया के लिए अधिवक्ताओं से भी वार्ता कर पीड़ित परिवार को अपनी ओर से हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। पूर्व सांसद हाजी फज़लूर्रहमान ने सभी लोगों विशेष रूप से युवा बच्चों से दरखवास्त करते हुए कहा कि जज़्बात में कोई भी ग़लत क़दम न उठायें। ग़ुस्से में लिए गए फ़ैसले हमें पीछे धकेलते हैं जबकि सब्र हमें आगे बढ़ाता है। याद रखें अमन (शांति) ही हमारे प्यारे नबी हज़रत मुहम्मद साहब का रास्ता है। इस दौरान अरशी हसन पूर्व सांसद प्रतिनिधि, रिज़वान अहमद जोगी पूर्व पार्षद, मोहम्मद ग़ाज़ी ख़ान समाजसेवी, दिलनवाज़ ख़ान, आदिल ख़ान सपा नेता, नदीम राजा, सैयद हस्सान पीआरओ व मीडिया प्रभारी पूर्व सांसद आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ