Ticker

6/recent/ticker-posts

फुटबॉल खेल के चयन ट्रायल में खिलाड़ियो ने किया अपने खेल का शानदार प्रदर्शन

फुटबॉल खेल के चयन ट्रायल में खिलाड़ियो ने किया अपने खेल का शानदार प्रदर्शन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- फुटबॉल खेल के चयन ट्रायल में खिलाड़ियो ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल में सहारनपुर मंडल की अंडर-14 फुटबॉल टीम का चयन किया गया। 

सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी समीर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि सब-जूनियर बॉयज राज्य फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 16 से 23 सितम्बर 2025 तक पीलीभीत में किया जा रहा है। जिसमे प्रतिभाग हेतु मंडल स्तरीय चयन का आयोजन किया गया। चयन ट्रायल में लगभग 40 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी समीर खान ने बताया कि चयन ट्रायल में माधव सिंह, अनमोल पंवार, मेहताब सिंह, अरुष कम्बोज, अर्नव सिंह, सागर रावत, मोहम्मद ओवैस, लक्षय धीमान, आदित्य छाबड़ा, प्रज्ञा सिंह, अगस्त्य शर्मा, वेदांत चौहान, आदित्य पंवार, निवेश मल्होत्रा, अनेन्जय तोमर व यश का चयन किया गया। चयन समिति में सहारनपुर फुटबॉल संघ के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी समीर खान, वरिष्ठ राष्ट्रीय खिलाड़ी संजय भट्ट, उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार, कोच मोहम्मद अकरम, कोषाध्यक्ष जाकिर अंसारी, चेतन शर्मा और संयुक्त सचिव डॉ. नितिन कुमार शामिल रहे। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी समीर खान ने बताया कि चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 16 से 23 सितम्बर तक पीलीभीत में होने वाली सब-जूनियर बॉयज राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता मे सहारनपुर मण्डल की ओर से हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ 16 खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को क्रीडाधिकारी राहुल चोपड़ा, सहारनपुर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष मोहम्मद तैय्यब ने शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर सहारनपुर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मोहम्मद तैय्यब, सचिव समीर खान, उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार, संयुक्त सचिव डॉ. नितिन कुमार, कोषाध्यक्ष जाकिर अंसारी, वरिष्ठ राष्ट्रीय खिलाड़ी संजय भट्ट, राष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित कुमार राठौर, प्रवेश भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 17 निजी विद्यालयों को नोटिस,महंगी किताबों व अवैध शुल्क पर सख्ती