Ticker

6/recent/ticker-posts

मेला गुघाल विभिन्न संस्कृतियों का संगम- जसवंत सैनी

 मेला गुघाल विभिन्न संस्कृतियों का संगम- जसवंत सैनी

क्षेत्रीय अध्यक्ष, मंत्री एवं महापौर ने किया मेला गुघाल का उद्घाटन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- श्रीजाहरवीर गोगा जी महाराज की स्मृति में आयोजित मेला गुघाल का आज मुख्य अतिथि तथा  भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह सिसोदिया, राज्य मंत्री जसवंत सैनी, महापौर डॉ. अजय कुमार  ने मुख्य द्वार पर फीता काटकर तथा नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया। विधायक राजीव गुंबर, देवेन्द्र निम, किरत सिंह,  निवर्तमान महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा व प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत चेयरमैन मांगेराम चौधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ महेन्द्र सैनी, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, पूर्व मंत्री डॉ. धर्मसिंह सैनी व संजय गर्ग भी शामिल रहे।

समारोह को सम्बोधित करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा सामाजिक धार्मिक कार्यों को सबको बढ़-चढ़कर संपन्न करना चाहिए। सामाजिक कार्यों के लोगों को जगाने का काम करें।संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प में उत्तर प्रदेश भी विकसित उत्तर प्रदेश बनकर बराबर की भागीदारी करेगा। उन्होंने मेला गुघाल को विभिन्न संस्कृतियों का संगम बताया।
महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विकसित भारत का संकल्प लिया है उसमें सहारनपुर अपनी भागीदारी करने के लिए शहर को लगातार विकास की ओर ले जा रहा है। मेला गुघाल में जहां विभिन्न संस्कृतियों का संगम देखने को मिलेगा वहीं अतुल्य भारत और सहारनपुर का गौरव जैसे कार्यक्रम भी देखने को मिलेंगे।
इसके अलावा  महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई  ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व साहित्यकार डॉ. वीरेन्द्र आज़म ने श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज की गाथा और मेला गुघाल के महत्व से अवगत कराया। नगरायुक्त शिपू गिरि ने निगम की ओर से अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मेला चेयरमैन नीरज शर्मा व वाईस चेयरमैन के के बत्रा, अहमद मलिक व नूतन तोमर तथा पार्षदों ने अतिथियों को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। संचालन पार्षद ज्योति अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, उपसभापति मयंक गर्ग, पूर्व अध्यक्ष  अमित गगनेजा, दिनेश सेठी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, मानवीर सिंह पुण्डीर के अलावा बड़ी संख्या में पार्षदगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

दशलक्षण महापर्व का नौवें दिन मनाया उत्तम आकिंचन्य धर्म