प्रदेशीय समन्वय सब जुनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने जीते 07 पदक
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-आगरा में आयोजित प्रदेशीय समन्वय सब जुनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल के खिलाड़ियों ने 07 पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। प्रतियोगिता में पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।
कुश्ती कोच आदेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेशीय समन्वय सब जुनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 04 से 06 अक्टूबर 2025 तक आगरा मे किया गया। जिसमे सहारनपुर मंडल के खिलाड़ियों ने सात पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मे मोहम्मद नौमान ने 110 किलोग्राम भार वर्ग मे स्वर्ण पदक, सिद्वार्थ कपिल ने 48 किलोग्राम मे रजत पदक, चौधरी अजीत सिंह ने 71 किलोग्राम में रजत पदक, अक्षित मडांर ने 110 किलोग्राम मे रजत पदक, शिवा ने 51 किलोग्राम मे कांस्य पदक, वरदान कुमार ने 92 किलोग्राम मे कांस्य पदक, अक्षित हुन ने 45 किलोग्राम मे कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को क्रीडाधिकारी राहुल चोपड़ा ने सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, सचिव डॉ. सन्दीप गुप्ता ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम में कुश्ती कोच आदेश कुमार, जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के कोषाध्यक्ष मुस्तकीम अन्सारी, कनिष्ठ सहायक शिवनन्दन, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, पुनीत कुमार आर्य, बृजेश कुमार, किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के सचिव मनोज प्रजापति आदि ने भी विजेता खिलाड़ियों का स्वागत कर शुभकामनाएं दी।
0 टिप्पणियाँ