साइबर ठगी: पीड़ित के खाते में वापस कराए 24 हजार रुपये
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद- साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए मोहल्ला खानकाह निवासी अनीस के 24 हजार रुपये वापस कराए हैं, पुलिस के मुताबिक आठ अगस्त को अनीस से साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी, बताया था कि साइबर ठगों ने उसके खाते से 24 हजार रुपये निकाल लिए हैं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निकाली गई रकम को कई बैंकों में होल्ड कराया था, जिसे सोमवार को अनीस के खाते में ट्रांसफर कराया गया। पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया है।
0 टिप्पणियाँ