डीआईजी अभिषेक सिंह ने किया "मिशन शक्ति फेज-5" कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- "मिशन शक्ति फेज-5" के तहत साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आगामी 17 अक्टूबर को जनमंच सभागार, सहारनपुर में आयोजित होने वाले व्यापक कार्यक्रम की तैयारियों का आज पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आयोजन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता, तथा प्रवेश-निकास की प्रभावी व्यवस्था पर विशेष बल दिया। डीआईजी सिंह ने बताया कि "मिशन शक्ति 5.0" का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति सशक्त बनाना है। साथ ही उन्हें आधुनिक युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना भी इस अभियान का अहम हिस्सा है। अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम, संवाद सत्र, कार्यशालाएं एवं संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें छात्राओं, महिला समूहों और आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ