कुश्ती खेल के जिला स्तरीय व हैंडबॉल खेल के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का होगा आयोजन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-सहारनपुर मंडल हैंडबॉल समिति के मंडल संयोजक व जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर (पुरुष / महिला) कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के तत्वाधान मे 21 से 23 नवंबर 2025 तक जिला बागपत के गांव बूढ़पुर में होना है। इस राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सहारनपुर जिले की पुरुष / महिला टीम का चयन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे 01 नवम्बर 2025, दिन शनिवार को प्रातः 11 बजे सहारनपुर जिला कुश्ती संघ के निर्देशन मे जिला कुश्ती प्रशिक्षक आदेश के नेतृत्व मे किया जाएगा। कुश्ती चयन मे सहारनपुर जिले के ही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के समन्वय से 06 से 09 नवम्बर 2025 को प्रयागराज मे किया जा रहा है। पंडित दीन दयाल सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 13 नवम्बर 2025 को मुरादाबाद मे होना निर्धारित है। उक्त दोनों पुरुष राज्य सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिताओं मे भाग लेने हेतु सहारनपुर मंडल की पुरुष हैंडबॉल टीम का चयन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे 01 नवम्बर 2025, दिन शनिवार को अपरान्हः 03 बजे किया जायेगा। जिसमे खिलाड़ी भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।
0 टिप्पणियाँ