Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला स्तरीय विद्यालयीय कुराश प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जिला स्तरीय विद्यालयीय कुराश प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-जिला स्तरीय विद्यालयीय कुराश (बालक एवं बालिका) प्रतियोगिता मे खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों का चयन मण्डल स्तरीय कुराश प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर जनपद की कुराश टीम मे किया गया। 

जनपदीय क्रीड़ा सचिव व प्रतियोगिता के आयोजक प्रवीण चौधरी ने बताया कि जनपद स्तरीय  विद्यालयीय कुराश (बालक एवं बालिका) प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे एसडी इंटर कॉलेज, सहारनपुर एवं आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सहारनपुर के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय कुराश एसोसिएशन के महासचिव विक्रांत कुमार के द्वारा किया गया। 
जनपद स्तरीय बालक एवं बालिका विद्यालयीय कुराश प्रतियोगिता मे सब जूनियर बालिका वर्ग में दुर्गा, अक्षवी, सिमरन, सुहाना, पूजा, अक्षु, तनीषा, मुद्रिका, जूनियर बालिका वर्ग में मुद्रिका, दीपिका पाण्डे, ज्ञानवी, वंशिका त्यागी, मनजोत, आकांक्षी, जरी, आलिया, सीनियर बालिका वर्ग में रक्षिता यादव, ईशा सैनी, शबीना, सानिया, गौरी, इरम, अक्षिता का चयन किया गया। सब जूनियर बालक वर्ग में दक्ष, आदि, विवेक, देव कुमार, शिवम, अनुराग गौतम, नीतीश, जूनियर बालक वर्ग में चिराग, नैतिक, कार्तिक, सिद्धार्थ, पारस कश्यप, रोहिल, शोर्य, सीनियर बालक वर्ग में देवांश जैन, रोहन गौतम, आदित्य सैनी, अभय कौशिक, कृष्ण, प्रणव प्रजापति, हर्षित धीमान, मोहम्मद नोमान का चयन किया गया। बालिका वर्ग की आयोजक निकुंज चौधरी ने बताया कि जिला स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों का चयन मण्डल स्तरीय कुराश प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर जनपद की कुराश टीम मे किया गया। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय रफेरी मोहित शर्मा, अगमदीप वर्मा, यश शर्मा व कुलभूषण ने निर्णायक का कार्य किया। जनपदीय क्रीड़ा सचिव व प्रतियोगिता के आयोजक प्रवीण चौधरी ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सुबोध पुंडीर, अमर सिंह, मुकेश राही, राव अफजाल, रविन्द्र कुमार, जयराज सिंह, रेनू त्रिपाठी, पुनीत आर्य, लाल धर्मेन्द्र प्रताप आदि का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

तुलसी महारानी की जय जय कार से गूंज उठा मंदिर का प्रांगण