पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गोवर्धन पूजा का त्योहार
रिपोर्ट- रवि बख्शी
सहारनपुर - पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया गया। नगर के प्रसिद्ध सुभाष नगर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ, जहां सुबह से ही भक्तों का आना-जाना शुरू हो गया।
इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से बृजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाया था, इस परंपरा को जीवंत रखते हुए मंदिर में भक्तों ने गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतीकात्मक प्रतिमा बनाई और उसकी पंडित काशीराम जी ने विधि-विधान से पूजा की। भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण को छप्पन भोग और अन्न कूट का प्रसाद चढ़ाया, और श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की ! शालिनी- मालती के भजनों से वातावरण भक्ति मय हो गया !पूरा मंदिर परिसर भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।भक्तों ने गोवर्धन महाराज की पूजा कर सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। बड़ी संख्या में मंदिर में श्रद्धालु पहुंचे और भक्तों ने बड़े उत्साह और भाव से हिस्सा लिया।
0 टिप्पणियाँ