Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष श्वेता सैनी का नानोता के ग्राम आभा में भव्य स्वागत। पार्टी के सृजन कार्यक्रम के तहत महिलाओं को पार्टी से जोड़ने निकली श्वेता सैनी

कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष श्वेता सैनी का नानोता के ग्राम आभा में भव्य स्वागत। पार्टी के सृजन कार्यक्रम के तहत महिलाओं को पार्टी से जोड़ने निकली श्वेता सैनी

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

नानोता-महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि कॉंग्रेस में महिलाओं को भरपूर सम्मान दिया जाता है और उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाता है।

ब्लॉक नानोता के ग्राम आभा में श्रीमती अमीर जहाँ के निवास पर आयोजित पार्टी के सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत पहुँची महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी का महिला कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं का पूरा सम्मान किया जाता है और कांग्रेस महिलाओं बेटियों को उनका अधिकार ही नहीं देती बल्कि उनके विकास के लिए योजनाएं लागू करती है।उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के बाद महिलाओं के लिए सर्वाधिक कार्य कॉंग्रेस सरकार में किया गया है जिसका लाभ आज भी महिलाओं को मिल रहा है।श्वेता सैनी ने कहा महिलाओं को कॉंग्रेस के साथ जुड़ना होगा और आगामी चुनाव में कॉंग्रेस की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभानी होगी। महिलाओं ने कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष से गाँव में बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए इंटर तक कॉलेज बनवाने व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की माँग की।जिस पर श्वेता ने उन्हें शीघ्र ही इस विषय में एसडीएम रामपुर से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान डॉ शालू भूर्यान,निशात,फौज़िया, अज़रा, नुसरत,सबिया,नज़मा, सानिया,शाहनवाज आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शिक्षा मित्र सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण का भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित