कुश्ती हमारा परंपरागत खेल-त्रिलोक त्यागी।
खेल प्रतियोगिता से बच्चों को मिलती है प्रेरणा-चौ नीरपाल।
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-कुचेसर रोड़ चौपला पर आयोजित विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन दंगल के संयोजक चौ पवन वीर एवं उनकी समस्त टीम द्वारा कराया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव,संगठन ने सर्वप्रथम भारतरत्न श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी को नमनः कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तत्पश्चात पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का उद्घाटन किया।
त्रिलोक त्यागी ने कहा कि खिलाड़ियों को उनके संघर्ष और मेहनत के लिए प्रोत्साहित कर युवाओं को एक नई ऊर्जा देने का काम ऐसे आयोजनों के माध्यम से किया जाता है। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि में आयोजक कमेटी को कुश्ती दंगल के भव्य आयोजन के लिए बधाई देता हूं।इससे बच्चों में कुश्ती के प्रति जागरूकता आएगी। राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार ने दंगल में आए सभी पहलवानों को बधाई शुभकामनाएं दी।इस भव्य आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ दीपक तोमर,प्रदेश सचिव ओ डी त्यागी, वरिष्ठ नेता विनय प्रधान,प्रदेश सचिव आकिल खान, राष्ट्रीय सचिव यूथ अभिषेक त्यागी, प्रदेश महासचिव अमित त्यागी इत्यादि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ