Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने पर बसंत कराटे अकादमी के खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने पर बसंत कराटे अकादमी के खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

बसंत कराटे अकादमी के कोच बसंत उपाध्याय ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना 

रिपोर्ट मनोज कश्यप

देवबंद-हरिद्वार में आयोजित 8वीं आईएसएफ (ISF) राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में  बसंत कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया है। राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों का अकादमी लौटने पर भव्य स्वागत किया गया।

बसंत कराटे अकादमी के मुख्य कोच बसंत उपाध्याय ने बताया कि  8वीं आईएसएफ (ISF) राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में 14 राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता मे बसंत कराटे अकादमी की होनहार कराटे खिलाड़ी नीशू प्रजापति, तनु, संजीवनी, कोमल, गुंजन, श्री शर्मा, आदित्य, तेजस, वासु, आदित्य कुमार एवं वंश ने अपनी-अपनी कैटेगरी में स्वर्ण पदक।  निधि, अंशिका, विकी, विभोर, अब्दुल, अयान एवं वंश ने रजत पदक जबकि मश्ती, मीनाक्षी, विकी, वरदान, अली हमजा एवं अनुराग ने कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। कोच बसंत उपाध्याय ने बताया कि खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर यह सफलता हासिल की है।  
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे इन विजेता खिलाड़ियों का बसंत कराटे अकादमी पर भव्य स्वागत किया गया। कराटे कोच बसंत उपाध्याय ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पूर्व सभासद पति नासिर ठेकेदार का बीमारी के चलते हुआ निधन