Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर के पहलवान भदोही में दिखाएंगे दम, 15 सदस्यीय टीम घोषित

सहारनपुर के पहलवान भदोही में दिखाएंगे दम, 15 सदस्यीय टीम घोषित

जिला स्तरीय चयन ट्रायल में पहलवानो के बीच हुआ कड़ा मुकाबला

जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के तत्वावधान मे चयन ट्रायल का हुआ आयोजन

उत्तर प्रदेश राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने हेतू सहारनपुर जिले की टीम चयनित

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के तत्वावधान में आगामी 31 मई से 2 जून तक भदोही जिले में 23 वर्ष से कम आयु वर्ग की उत्तर प्रदेश राज्य कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उक्त राज्य प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतू डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के कुश्ती हाल में जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के निर्देशन मे सहारनपुर जिले की टीम का चयन जिला स्तरीय चयन ट्रायल में किया गया। चयन ट्रायल के दौरान पहलवानो के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहाँ हर पहलवान ने टीम में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।

जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के सचिव प्रोफेसर (डॉ.) संदीप गुप्ता ने बताया कि चयन ट्रायल से पूर्व चयन मे भाग लेने वाले खिलाड़ियों से जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष व जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि सहारनपुर के खिलाड़ी इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतेंगे और जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और संघ का मार्गदर्शन रंग लाएगा। 15 सदस्यीय चयनित खिलाड़ियों की घोषणा उनके भार वर्ग और स्टाइल के साथ वरिष्ठ समाज सेवी अभिषेक तोमर के द्वारा की गई। 
उन्होने बताया की फ्री स्टाइल बालक वर्ग में 57 किलोग्राम में अभिषेक कुमार पुत्र शीशपाल, 61 किलोग्राम मे नितिन कुमार, 65 किलोग्राम में रितिक जयनागल, 70 किलोग्राम में अभिषेक पुत्र राजू, 74 किलोग्राम में वंश लांबा, 79 किलोग्राम में मोहम्मद आयान, 86 किलोग्राम में गुरप्रीत, 92 किलोग्राम में सन्नी कुमार, 97 किलोग्राम में यशविंदर सिंह का चयन किया गया जबकि ग्रीकोरोमन स्टाइल बालक वर्ग में 60 किलोग्राम मेें शिवा, 67 किलोग्राम में रितिक जयनागल, 72 किलोग्राम में अभिषेक, 77 किलोग्राम में क्षितिज, 82 किलोग्राम में विराज कुमार, 130 किलोग्राम में मो. नोमान का चयन किया गया।   
सहारनपुर जिले की टीम का चयन कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार, संघ उपाध्यक्ष संदीप पहलवान व अभिषेक तोमर के द्वारा किया गया। चयनित खिलाड़ियों को जिला ओलम्पिक संघ सहारनपुर के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग, संघ अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, सचिव डॉ. संदीप गुप्ता, मशकूर अहमद, गौतम सिंह, मनोज प्रजापति, सुधीर चौधरी, पंकज गर्ग, अनिल भाटी, मुस्तकीम अंसारी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, सोनवीर सिंह, अजय कुमार, हैदर चौधरी, डॉ. मनोज कुमार सिंधी, नूरीन जहां, शौर्य गुप्ता, आदि ने शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान अपात्र एवं दोहरे लाभ वाले 462 कार्ड निरस्त