निरंकारी महिला संत समागम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, महिलाओं ने दिए गीत-कविता से संदेश
रिपोर्ट धर्मेंद्र अनमोल
सहारनपुर- देहरादून रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में मंगलवार को संयोजक स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का आयोजन किया गया। समागम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
शामली से पहुंचीं प्रचारिका बहन वीना भट्ट ने कहा कि सबमें एक ही परमात्मा का निवास है। आत्मा ही परमात्मा का अंश है। हमें आत्मिक स्तर पर सबसे प्यार और सबका सत्कार करना है। यही निरंकारी मिशन का रूहानी संदेश है।उन्होंने कहा कि ज्ञान रूपी सूर्य के उदित होने पर जीवन में प्रकाश फैल गया है। मन के भीतर व्याप्त भ्रम और अज्ञान का अंधकार दूर हो गया है। ज्ञान का सूर्य उदित होने पर सत्य और असत्य का बोध हो गया। अविनाशी परम तत्व का परिचय प्राप्त हुआ तथा नश्वर संसार की वास्तविकता पहचान ली। अब जीवन का मार्ग स्पष्ट दिखाई देने लगा है। भटकाव और ठोकरों से बचकर लक्ष्य की प्राप्ति हो गई है। आत्मा प्रकाशित और जागृत हो उठी है। 'हरदेव' कहते हैं कि अब प्रत्येक कण में परमात्मा का दर्शन होने लगा है।समागम में बालिकाओं और महिलाओं ने गीत, कविता और विचारों के माध्यम से जनसंदेश दिया। संचालन गुड्डी बहन ने किया।ब्रांच संयोजक हरबंस लाल जुनेजा ने सभी गणमान्य अतिथियों, साध संगत और सेवादल के भाई-बहनों का आभार जताया।
0 टिप्पणियाँ