भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का भाटखेड़ी में स्वागत
महाराज भगीरथ ने तप और तपस्या के बल पर किया गंगाजी को प्रसन्न-सत्यपाल सैनी
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी पूर्व सांसद सत्यपाल सैनी का गांव भाटखेड़ी में पहुंचने पर मानसिंह सैनी के नेतृत्व में शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया गया।
भाटखेड़ी स्थित सैनी नर्सरी पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सत्यपाल सैनी ने कहा कि महाराज भगीरथ जी कठोर तप और तपस्या के बल पर गंगाजी को प्रसन्न कर स्वर्ग पर लाये थे जिनकी जयंती में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है उन्होंने कहा कि उनके संगठन के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए लगातार सेवाभाव कर पार्टी को मजबूती देते है क्योंकि सेवा ही संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज गंगा एक्सप्रेस वे जैसे रिकॉर्डतोड़ विकास कार्य तथा भयमुक्त माहौल के बल पर योगी आदित्यनाथ की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए आगामी चुनाव में जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है प्रदेश सरकर में हर वर्ग को सशक्त बनाकर दहशत के माहौल को समाप्त किया गया है। उन्होंने युवाओ के हित ने चलाई जा रही योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि भारत युवाओ का देश है। नीट पेपर लीक के सवाल बोलते हुए उन्होंने कहा कि आरोपियों को किसी भी हालात में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने भविष्य में मानसिंह सैनी को जिम्मेदारी दिये जाने की बात कही। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र सैनी, कपिल डावर, मनमोहन सिंह, पवन सैनी, ओमवीर सैनी, अनुज सैनी, सोनू सैनी, अमित सैनी व सुरेश सैनी समेत आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ