अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में चौहान क्रिकेट एकेडमी ने एसबीबीए एकेडमी को 22 रन से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया
पुरस्कार वितरण समारोह में आईपीएल खिलाड़ी प्रशांत वीर के कोच राजीव होय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- चौहान क्रिकेट एकेडमी में आयोजित अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। रोमांचक मुकाबले में चौहान क्रिकेट एकेडमी ने एसबीबीए एकेडमी को 22 रन से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया।
फाइनल मुकाबले में चौहान क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 4 विकेट खोकर 198 रन बनाए। टीम की ओर से साहस ने शानदार 74 रन की पारी खेली, जबकि सत्यम ने 24 और अंकुश ने 21 रन का योगदान दिया।199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीबीए एकेडमी की टीम 176 रन पर ऑलआउट हो गई। चौहान क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में वंश ने 4 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया, जबकि केशव ने 2 विकेट हासिल किए।प्रतियोगिता में प्रिंस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। हनुमंत को शानदार प्रदर्शन के आधार पर मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया। हारिस को बेस्ट फील्डर चुना गया। पुरस्कार वितरण समारोह में आईपीएल खिलाड़ी प्रशांत वीर के कोच राजीव होय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि मिकी भाई, विशेष अतिथि डॉ. शाहकर, रक्षित तथा स्टेडियम क्रिकेट कोच प्रीति मेहरा भी उपस्थित रहीं। पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 टिप्पणियाँ