Ticker

6/recent/ticker-posts

देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित गोष्ठी में पत्रकारों का हुआ सम्मान

देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित गोष्ठी में पत्रकारों का हुआ सम्मान

रिपोर्ट- रवि बख्शी

सहारनपुर-पेपर मिल रोड स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आज विश्व संवाद केंद्र, सहारनपुर के तत्वावधान में देवर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता एवं देवर्षि नारद के चित्रों के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया।

मुख्य वक्ता तपन सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि देवर्षि नारद को विश्व का प्रथम पत्रकार माना जाता है। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 30 मई 1826 को पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने ‘उदन्त मार्तण्ड’ नामक प्रथम हिंदी समाचार पत्र का प्रकाशन प्रारंभ किया था। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास को आकार देने में हिंदी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही उन्होंने पत्रकारों का आह्वान किया कि वे अपनी लेखनी का उपयोग राष्ट्रहित और समाजहित में करें।
महानगर प्रचार प्रमुख अनुराग माहेश्वरी ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र की प्राणवायु है। विभाग संचालक राकेश वीर तथा वरिष्ठ पत्रकार आलोक तनेजा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पत्रकारिता के मूल्यों और दायित्वों पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजीव अग्रवाल, कालूराम, अनुज, विजेंद्र, बृजपाल, विश्व बंधु शर्मा, रमेश चंद्र छबीला, रवि बख्शी, अशोक शर्मा, संजीव, मयंक त्यागी, दिनेश कुमार बंसल, विपिन सलूजा, मनभावन पंडित, देवराज तथा अरविंद त्यागी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन अनुराग माहेश्वरी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पूर्व सभासद पति नासिर ठेकेदार का बीमारी के चलते हुआ निधन