लखनऊ होने वाली बसपा संस्थापक मा. कांशी राम के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित महारैली शामिल होने के लिए बसपा कार्यकर्ताओं हुए रवाना
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- बसपा संस्थापक मा.कांशी राम के परिनिर्वाण दिवस पर अगामी 9 अक्टूबर को होने महारैली के लिये आज जनपद की छह विघान सभाओें से भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनउ के लिये कूच किया।
जनपद की छह विधानसभाओं से नेशनल कोर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल, मंडल कोर्डिनेटर डा.मेघराज जरावरे, नरेश गौतम,जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह नानौता व जिला शामली प्रभारी जनेशवर प्रसाद की अगुवाई में पार्टी कार्यकताओ के पहले जत्थे ने लखनउ की लिये कूच किया। इस अवसर मंडल कोर्डिनेटर डा.मेघराज सिंह जरावरे, नरेश गौतम ने कहा कि पार्टी संस्थापक मा. कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के उलपक्ष्य में पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर महारैली का आयेाजन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि बसपा एक कार्यकर्ताओं को मिशन है जिसको बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती के नेत्तृव में आगे बढाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम परिनिर्वाण दिवस मनाया रहे है जो इसे 2027 के विधान सभा चुनाव को आगाज समझ रहे है वो यही समझे।जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह नानौता ने कहा कि बसपा जो लोग कमजोर समझने की गलती कर रहे, यह उनके लिये जवाब है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी लालच व दबाव में नहीं जा रहे है अपने पैसे व अपने खाने खर्च का स्वंय वहन कर रहे।जिसके बसपा के एक निश्ठावान कार्यकर्ता होने का परिणाम है। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता पहले जत्थे के रूप में लखनउ के लिये रवाना हुये।जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह नानौता ने बताया कि बुधवार को भी भारी संख्या में कार्यकर्ता लखनउ के लिये रवाना होगे।
0 टिप्पणियाँ