Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय जू-जित्सु प्रतियोगिता का हुआ आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

राष्ट्रीय जू-जित्सु प्रतियोगिता का हुआ आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- राष्ट्रीय जू-जित्सु प्रतियोगिता 2025 का सहारनपुर में आगाज हो गया। प्रतियोगिता में  कई राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। राष्ट्रीय जूजित्सु प्रतियोगिता के दौरान विश्व प्रतियोगिता हेतु ट्रायल भी आयोजित किए जाएंगे। 

जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के द्वारा राष्ट्रीय जू-जित्सु प्रतियोगिता 2025 का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय जू-जित्सु प्रतियोगिता का उद्घाटन जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विनय कुमार जोशी, उपाध्यक्ष विजेंद्र खरसोदिया, महासचिव अमित अरोड़ा, सतीश कुमार, अजय सिंह राणा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। 
जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव अमित अरोड़ा एवं अध्यक्ष विनय कुमार जोशी ने बताया कि यह प्रतियोगिता सीनियर एवं अंडर-21 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई है। प्रतियोगिता में भारत के लगभग 22 राज्यों से लगभग 550 खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों और वजन समूहों में नवाजा, फाइटिंग सिस्टम, कांटेक्ट, डुओ शो, क्लासिक जैसी विभिन्न विधाओं में अपना प्रदर्शन करेंगे। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय जू-जित्सु प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता के दौरान विश्व प्रतियोगिता हेतु ट्रायल भी आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सतीश जोशी, अजय राणा, कन्हैया कुमार, सिराज अहमद, पवन सिरोही, अमरजीत लोहान, रोहिणी कलम, शाकिर अली, ओम सैनी, नव्या पांडे, ऋषिपाल सिंह, मोहित शर्मा, छोटूराम भैया, यासीन खान आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया करवा चौथ का त्यौहार