आदित्य पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने चुनिंदा प्रतिभा का परिचय दिया
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर - जनता रोड स्थित पुष्पांजलि बिहार के आदित्य पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने चुनिंदा केवल अपनी प्रतिभा का परिचय दियाजिसके मुख्य अतिथि डॉक्टर अशोक मलिक प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ रहे और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष के पी सिंह संचालन कुमारी प्राची विश्वकर्मा ने किया मुख्य स्थिति के रूप में डॉक्टर अशोक मलिक ने मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता डॉक्टर अशोक मलिक ने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में निजी स्कूलों के अहम भूमिका है निजी स्कूलों के ग्रामीण क्षेत्र में और गली मोहल्ले के पिछले क्षेत्रो में प्रतिभाएं छुपी होती है जिन्हें निखारने की आवश्यकता है प्रति स्पर्धा से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव होता है स्टेज व मंच पर बच्चों को लाने से स्कूली बच्चों का मनोबल बढ़ता है बच्चों का उत्साहित होना बेहद जरूरी है वरना पढ़ाई तोता रटन रह जाती है प्रतिभाएं मां की गोद में नहीं मंचों से निखरती है जो बच्चे बढ़ चढ़कर कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं वही बच्चे राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं योग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव होता हैकार्यक्रम में कुमारी छवि कनिका मानवी माही वर्णिका आरुषि आरोही अरसू परिधि अवनी रिया आकांशा वंशिका कनिका सिमरन माही विद्वान शौर्य राघव कार्तिक आदि बच्चों ने अनोखे और मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी उपस्थित सभी दर्शकों को बार-बार ताली बजाने पर मजबूर कर दियाकार्यक्रम में सादिया श्रुति चौहान दिव्या कांबोज नेहा कांबोज विशाखा महकहारा सिंह सुभाष आदि का विशेष सहयोग रहा विशिष्ट अतिथियों में महिला जिला अधयक्षा श्रीमती उमा बाटला जिला अध्यक्ष के पी सिंह श्री अरुण कुमार जैन हंस कुमार महामंत्री नरेश वर्मा आदि रहे नितिन मदनपाल विपिन परवीन शेखर अनुज मनोज अशोक कुमार कुलश्रेष्ठ रूबी सरिता डॉ राहुल सिंह रितु राजेंद्र कौर समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ