Ticker

6/recent/ticker-posts

पदक जीतने पर कबड्डी खिलाड़ियों को क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने किया सम्मानित

पदक जीतने पर कबड्डी खिलाड़ियों को क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने किया सम्मानित

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- नोएडा में आयोजित हुई डीएवी स्पोर्ट्स राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सहारनपुर के कबड्डी खिलाड़ियों ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। कांस्य पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने सम्मानित कर शुभकामनाएं दी। 

प्रशिक्षक रवि कोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएवी स्पोर्ट्स राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोएडा में 15 से 17 अक्टूबर 2025 तक किया गया। डीएवी स्पोर्ट्स राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में आयोजित हुई कबड्डी खेल की प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, सोनिया विहार, सहारनपुर के खिलाड़ी रणविजय, वंश, अतुल, उज्जवल, उदित ने अंडर -19 मे तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। कांस्य पदक जीतने वाले यह खिलाड़ी प्रशिक्षक रवि कोरी के देखरेख मे कबड्डी खेल का प्रशिक्षण प्राप्त करते है। 
प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर खिलाड़ियों को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित स्वागत कार्यक्रम में क्रीडाधिकारी राहुल चोपड़ा ने सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई। प्रशिक्षक रवि कोरी ने बताया की पांच खिलाड़ियों में से तीन कबड्डी खिलाड़ी अतुल, वंश, उज्जवल का चयन आगामी डीएवी राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पदक जीतने पर खिलाड़ियों को सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग प्रवीण कुमार, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, कुश्ती कोच आदेश कुमार, जूडो कोच पुनीत कुमार आर्य, जिला कलारियापट्टू सघं सहारनपुर के सचिव मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी ने शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आईसीएसई का रिजल्ट,10वीं में देवांश और 12वीं में मयंक अव्वल, तीनों स्कूलों का अच्छा प्रदर्शन