डॉ मनदीप सिंह बनाए गए उत्तर प्रदेश आईएमए के उपाध्यक्ष
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-डॉ मनदीप सिंह को उत्तर प्रदेश आईएमए का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सहारनपुर की आईएमए के मेंबर्स ने खुशी का इजहार करते हुए डॉ मनदीप सिंह को दी शुभकामनाएं
आईएमए सहारनपुर अध्यक्ष डॉ प्रवीण शर्मा ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश आईएमए ने सहारनपुर आईएमए के सदस्य डॉक्टर मनदीप सिंह को उत्तर प्रदेश आईएमए के वार्षिक चुनाव में जोन 1 का प्रदेश उपाध्यक्ष(2025 -26) चुना गया है ।उत्तर प्रदेश आईएमए ने डॉक्टर मनदीप सिंह का प्रदेश स्तर पर आईएमए के लिए समर्पण और चिकित्सा समुदाय के लिए असाधारण योगदान और पूर्व वर्षों में किए गए कार्य को देखते हुए यह प्रतिष्ठित पद दिया है। आईएमए के सभी मेंबर्स ने उनकी कड़ी मेहनत और आईएमए के लिए प्रतिबद्धता के लिए बधाई दी।आईएमए सहारनपुर के सचिव एवम अन्य पदाधिकारी ने उत्तर प्रदेश आईएमए का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि यह सहारनपुर के लिए गर्व की बात है।
0 टिप्पणियाँ