Ticker

6/recent/ticker-posts

69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय कुराश प्रतियोगिता मे सहारनपुर की टीम बनी चैम्पियन

69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय कुराश प्रतियोगिता मे सहारनपुर की टीम बनी चैम्पियन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-बाराबंकी में आयोजित हुई प्रदेशीय विद्यालयीय बालक एवं बालिका कुराश प्रतियोगिता मे सहारनपुर की टीम ने अपने शानदार खेल के बलबूते बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में चैम्पियन बनकर सहारनपुर का नाम रोशन कर दिया। सहारनपुर आने पर विजेता खिलाड़ियों का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। जनपदीय क्रीड़ा सचिव प्रवीन चौधरी ने बताया कि 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बालक एवं बालिका कुराश प्रतियोगिता का आयोजन बाराबंकी में 09 से 12 नवम्बर 2025 तक किया गया। प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने प्रवीन चौधरी व निकुंज चौधरी को पुष्प तथा संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मण्डल योगेन्द्र कुमार सिंह ने अंगवस्त्र भेंट किया और चैम्पिनशिप की ट्रॉफी प्रदान की। 

जनपदीय क्रीड़ा सचिव प्रवीन चौधरी ने बताया कि प्रतियोगता के सब जूनियर बालिका वर्ग में दुर्गा, सिमरन, तनीशा, जूनियर बालिका वर्ग में मुद्रिका बंसल, ज्ञानवी आदिवाल, वंशिका, आलिया अली, सीनियर बालिका वर्ग में रक्षिता यादव, ईशा सैनी, सलोनी, जूनियर बालक वर्ग मे चिराग, सिद्धार्थ कुमार, पारस कश्यप, नैतक कुमार, सीनियर बालक वर्ग में देवांश जैन, हर्षित धीमान, मो. नोमान ने अपने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहराया। उन्होने बताया कि प्रतियोगित मे स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले सभी 17 खिलाड़ी 16 से 21 दिसंबर 2025 तक सहारनपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयीय कुराश प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। 
इनके अतिरिक्त सुहाना, जोया, दीपिका पाण्डे, मनजोत यादव, सानिया, गौरी रानी, इरम, ने बालिका वर्ग में तथा बालक वर्ग में शिवम, शेखर बालियान, कार्तिक सैनी, मो. रोहिल, साहिल चौधरी, वंसु बालियान ने अपने अपने भार वर्ग में रजत पदक व दक्ष, विवेक, देव कुमार, अनुराग गौतम, कृष्णा शर्मा, रोहन गौतम, आदित्य सैनी, अभय कौशिक, आकांक्षी, अक्षिता आदि ने अपने अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। 
सहारनपुर की कुराश टीम के वापस लौटने पर भारतीय क़ुराश संघ के सचिव विक्रांत कुमार, के. पी चौधरी, सुबोध पुंडीर, राव अफ़ज़ल, मुकेश राही आदि ने टीम के कोच मैनेजर प्रवीन चौधरी, निकुंज चौधरी, रेनू त्रिपाठी, यश शर्मा, कुलभूषण एवम विजयी खिलाड़ियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविन्द कुमार पाठक एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा सस्त्रांसु कुमार सुमन ने भी अपने अपने कार्यालयों में विजयी छात्र छात्राओं का स्वागत कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान कर दिसंबर माह में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगता मे अपना प्रदर्शन दोहराने के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भगवान बिरसा मुण्डा के जीवन से राष्ट्रीय एकता तथा सामाजिक सौहार्द की प्रेरणा मिलती है -श्री केशव प्रसाद मौर्य