Ticker

6/recent/ticker-posts

महानगर में छह करोड़ से अधिक के नये नलकूप लगवाए- महापौर

महानगर में छह करोड़ से अधिक के नये नलकूप लगवाए- महापौर

वार्ड 7 में नये नलकूप के रिबोर कार्य का किया शुभारंभ

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-महापौर डॉ.अजय कुमार ने कहा है कि नगर निगम महानगर के लोगों को निर्बाध रुप से जलापूर्ति करते हुए लगातार महानगर में नये पंप निर्माण और रिबोर का कार्य कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के सपने को साकार करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि छह करोड़ रुपये से अधिक की लागत से महानगर में 50 से अधिक नये नलकूप लगाये व रिबोर कराये गए हैं।

महापौर डॉ. अजय कुमार वार्ड 7 में मंडल अध्यक्ष हन्नी वर्मा के संयोजन में आयोजित पम्प रिबोर कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वामी रामतीर्थ केंद्र के निदेशक पंडित सर्वेश प्रभाकर के सानिध्य में नारियल फोड़कर 15 एचपी के पम्प रिबोर कार्य का शुभारंभ किया। महापौर ने कहा कि गत ढाई वर्षो में महानगर में 31 नये मिनी नलकूप लगवाये गए हैं। इसके अलावा वार्ड 4 महादेव कॉलोनी, वार्ड 33 इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, वार्ड 65 कमेला कॉलोनी, वार्ड 59 चकरोता रोड, वार्ड 29 बेरीबाग रणजीत नगर, वार्ड 7 जाटव नगर नाला पटरी व वार्ड 35 जवाहर पार्क में 35 एचपी क्षमता सहित सात नये नलकूपों का निर्माण कराया गया है। महापौर ने कहा कि जहां पानी आपूर्ति में बाधा आ   रही थी उन क्षेत्रों में 20 बडे़ नलकूपों को रिबोर कराया गया है। महानगर में छह करोड़ रुपये से अधिक की लागत से यह कार्य कराया गया है। महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर के विकास और लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के प्रति दृढ़ संकल्पित है। महापौर के वार्ड 7 में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया। हन्नी वर्मा ने क्षेत्र के लोगों की ओर से महापौर का आभार व्यक्त किया। पार्षद राजेंद्र कोहली भी मौजूद रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

श्री गुरु तेग बहादर मार्ग का किया गया शिलापट का लोकार्पण