Ticker

6/recent/ticker-posts

पंजाबी राष्ट्रवादी संगठन का प्रथम सदस्य मिलन कार्यक्रम आयोजित

पंजाबी राष्ट्रवादी संगठन का प्रथम सदस्य मिलन कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट संकल्प नैब

सहारनपुर-पंजाबी राष्ट्रवादी संगठन द्वारा लोहड़ी पर्व के पावन अवसर पर प्रथम सदस्य मिलन कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली रोड स्थित होटल में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों एवं पंजाबी समाज के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापक मनीष अरोड़ा (सहारनपुर) ने इस अवसर पर लोहड़ी पर्व की परंपराओं का विधिवत पालन करते हुए अग्नि प्रज्वलन किया गया तथा आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने का संदेश दिया गया।संस्थापक मनीष अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाबी राष्ट्रवादी संगठन का उद्देश्य समाज को एकजुट करना, युवाओं को संस्कृति से जोड़ना और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाना है। उन्होंने कहा कि यह प्रथम सदस्य मिलन कार्यक्रम संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत, आपसी संवाद और संगठन की आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। अंत में सभी सदस्यों ने लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कबड्डी प्रतियोगिता मे पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत