Ticker

6/recent/ticker-posts

सांसद चौधरी इकरा हसन ने पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के निवास पर मनाया लोहड़ी पर्व

 सांसद चौधरी इकरा हसन ने पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के निवास पर मनाया लोहड़ी पर्व

रिपोर्ट अमान उल्ला खान 

समाजवादी-  सांसद चौधरी इकरा हसन ने वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के निवास पर उनके परिवार के साथ हर्षोउल्लास के साथ लोहड़ी पर्व मनाया वह सर्वप्रथम अरदास में शामिल हुई और लोहड़ी को अग्नि देकर प्रज्वलित किया

इकरा हसन ने कहा कि हमारे देश की खूबसूरती यह है कि हमें सभी धर्म के त्यौहारो में शामिल हो कर मनाना चाहिए आज मुझे लोहड़ी पर्व पर शामिल होने का अवसर मिला मुझे बहुत अच्छा लगा कैसे इस खुशियों को त्यौहार को सब मिलकर जुलकर मनाते हैं इस तरह से भाईचारे और आपसी सौहार्द से ही देश की तरक्की हो सकती है उन्होंने कहा लेकिन आज के समय में कुछ लोग नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं लेकिन हम उन नफरत फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेंगे उन्होंने सभी को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दी  टिंकू अरोड़ा ने कहा सांसद इकरा हसन का अचानक से लोहड़ी पर्व आना हम सबके परिवार के लिए बहुत खुशी की बात है सांसद इकरा हसन का परिवार शुरू से ही सभी धर्मों का और हर वर्ग का सम्मान करते हैं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर समाजवादी पार्टी की ओर से समस्त नगरवासियों को लोहड़ी पर्व की बधाई दी इस मौके पर मंजू अरोड़ा , अरीशा सलमानी , सिमरन अरोड़ा , नबिया सलमानी , रूबी , साजिद हसन , विश्वेंद्र सिंह गोलू, अंकुश राठी , मनप्रीत सिंह, बंटी अरोड़ा, शुभम वर्मा , रवि यादव , अकबर , जोगिंदर सिंह आदि लोग कार्यक्रम में शामिल रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री ने लिया केन्द्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा