Ticker

6/recent/ticker-posts

कंपनी में चोरी के आरोपी को माल समेत दबोचा

कंपनी में चोरी के आरोपी को माल समेत दबोचा

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-कंपनी में चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है।

29जनवरी को सिडकुल स्थित ग्रापैनल्स कंपनी के पजानी भागवतिप्पन ने थाना सिडकुल पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोर द्वारा कंपनी का ताला तोड़कर पीतल व तांबा चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुक्त दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी वसीम पुत्र शराफत निवासी जमालपुर खुर्द को चोरी के माल के साथ तडियाल ढाबा सिडकुल के पास से चोरी किए गए माल समेत दबोच लिया।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा,एसएसआई देवेंद्र चौहान, एसआई देवेंद्र चौहान,हेडकांस्टेबल संजय सिंह,देशराज,कांस्टेबल गजेन्द्र,राजेश,प्रदीप,अनिल कण्डारी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस ने किया 48 बहरूपियों को गिरफ्तार