Ticker

6/recent/ticker-posts

परिवहन विभाग ने चलाया ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान

परिवहन विभाग ने चलाया ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान

लकड़ी से ओवरलोड 23 ट्रैक्टर ट्रालियों का चालान,17 को किया सीज

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाते हुुए परिवहन विभाग ने 23 ओवरलोड वाहनों का चालान कर दिया।जबकि 17वाहनों को सीज किया गया।लकड़ी से भरी ट्रॉलियों पर कार्रवाई और सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में शुक्रवार की रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान लकड़ी से लदी ओवरलोड 23 ट्रैक्टर ट्रालियों का चालान करने के साथ 17को सीज कर दिया।एआरटीओ नेहा झा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान और रात्रिकालीन ओवरलोड परिवहन लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहा था। जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 15-20फीट तक लकड़ी लादकर खुलेआम यातायात नियमों की अनदेखी की जा रही थी।जनजीवन के लिए खतरा बन रहे ओवरलोड वाहनांें के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बजट में किसानों गरीबों व युवाओं के लिए कुछ नहीं है- भगत सिंह वर्मा।