Ticker

6/recent/ticker-posts

मेला चेयरमैन ने किया निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

मेला चेयरमैन ने किया निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

आगामी अप्रैल माह में आयोजित होगा देवी मेला

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद - आगामी श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले के चेयरमैन बने विपिन त्यागी समेत कमेटी सदस्यों ने शनिवार को मेला मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने पालिकाकर्मियों को मेले से पूर्व साफ सफाई और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

मेला चेयरमैन कई पालिका अधिकारियों को अपने साथ लेकर मेला मैदान पहुंचे। उन्होंने मेला गेट, मेला परिसर की रंग बिरंगी आधुनिक लाइटों से सजावट, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और दुकानदारों व झूलों के लिए व्यवस्थित ले-आउट तैयार करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। मेला चेयरमैन ने कहा कि मेले को भव्य रूप दिया जाएगा और इसके सुंदरीकरण में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। मेला चेयरमैन ने बताया कि नगरपालिका की पूरी टीम को समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है। निरीक्षण के दौरान कमेटी सदस्य कुलदीप सैनी, मोहम्मद रिजवान, इकबाल अंसारी, आसिफ लियाकत, जेई कामेंद्र सिंह, मोहम्मद अकबर, नीरज गोस्वामी व सफाई निरीक्षक पोपिन कुमार आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शोभायात्रा निकाल धूमधाम से स्थापित की गई संत रविदास जी की प्रतिमा