दिव्यांगजनों को बांटे गए उपकरण
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद-गांव बन्हेड़ा में हैप्पी हॉस्पिटल द्वारा शिविर लगाकर दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए गए। साथ ही फूल मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के उन लोगों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जिन्हें वास्तविक सहयोग की अधिक आवश्यकता है। आयोजक डा. आमिर राव ने बताया कि कार्यक्रम में दर्जनों लोगों को ट्राईसाइकिल, बैसाखी, श्रवण यंत्र समेत अन्य उपकरण दिए गए। इस मौके पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष चौधरी हैदर अली, जावेद मलिक, मुजीब, मो. नदीम समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ