Ticker

6/recent/ticker-posts

अटल जी ने पोखरण परमाणु परीक्षण के माध्यम से पूरी दुनिया को भारत की शक्ति का संदेश दिया-देवेन्द्र चौधरी।

अटल जी ने पोखरण परमाणु परीक्षण के माध्यम से पूरी दुनिया को भारत की शक्ति का संदेश दिया-देवेन्द्र चौधरी।

अटल स्मृति भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में महापौर ने किया अटल जी की कविताओं का भावपूर्ण पाठ

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष देवेन्द्र चैधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अजातशत्रु थे। वे सरल, साहसी और दूरदर्शी नेता थे, जिनका व्यक्तित्व इतना विशाल था कि पूरी दुनिया उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखती थी। वे पहले भारतीय राजनेता थे जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण देकर देश का गौरव बढ़ाया।चैधरी सेठ गंगाप्रसाद माहेश्वरी सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित नगर निगम क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अटल जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पण से हुआ। 

देवेन्द्र चैधरी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय का उल्लेख करते हुए जनसंघ से भाजपा के गठन तक की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने अटल सरकार के प्रमुख कार्यों पोखरण परमाणु विस्फोट और 1999 के कारगिल युद्ध में भारत की विजय का उल्लेख करते हुए अटल जी को सच्चा राष्ट्रवादी नेता बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी का स्पष्ट मत था कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन देश सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने 21 दलों की गठबंधन सरकार को सफलतापूर्वक चलाकर कुशल नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत किया। पोखरण परमाणु परीक्षण के माध्यम से उन्होंने पूरी दुनिया को भारत की शक्ति का संदेश दिया। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। कार्यक्रम में महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी अखंड भारत के स्वप्नदृष्टा थे। उन्होंने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मजबूती दी। महापौर ने अटल जी की प्रसिद्ध राष्ट्रवादी कविताएं “हिमालय”, “दूध में दरार”, “हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा” तथा “आजादी अभी अधूरी है” का भावपूर्ण पाठ किया, जिस पर सभागार तालियों से गूंज उठा। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने अटल जी को कुशल वक्ता, राजनेता और सफल प्रधानमंत्री बताया। नगर विधायक राजीव गुंबर व पूर्व महापौर संजीव वालिया ने भी अटल जी के व्यक्तित्व व राष्ट्र निर्माण में उनके' योगदान पर विचार रखे। इस अवसर पर एससी-एसटी आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मिकी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, वरिष्ठ नेता शशि वालिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, के.एल. अरोड़ा, राकेश जैन सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा संचालन महामंत्री किशोर शर्मा ने किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्षद एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एथलेटिक्स खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम