Ticker

6/recent/ticker-posts

पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में पार्षदो ने रविदास जयंती व शब-ए-बरात को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में पार्षदो ने रविदास जयंती व शब-ए-बरात को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- जनवरी माह के अंत एवं फरवरी माह की शुरुआत में आने वाले गुरु रविदास जयंती और शब-ए-बरात पर्व को शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर आज मजबूत पार्षद दल ने नगर आयुक्त महोदय को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे।

ज्ञापन में बताया गया कि 30 जनवरी को गुरु रविदास जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर सहारनपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जबकि 31 जनवरी को शहर के अलग-अलग इलाकों में जन्मोत्सव के कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं फरवरी माह की 4 व 5 तारीख को शब-ए-बरात का पर्व है, जिसमें मुस्लिम समाज के लोग देर रात तक कब्रिस्तानों में जाकर इबादत करते हैं। वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने मांग की कि रविदास जयंती की शोभायात्रा के रूट की सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जाए, पेयजल आपूर्ति बाधित न हो तथा जाटव नगर व अन्य क्षेत्रों में खुले नालों पर स्लैब डलवाए जाएं, जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो। वहीं पार्षद नदीम अंसारी, पार्षद फहाद सलीम व पार्षद फराज अंसारी ने संयुक्त रूप से शब-ए-बरात के मद्देनज़र प्रत्येक कब्रिस्तान में सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति की मांग रखी। उन्होंने दफनावाला सरकारी कब्रिस्तान में विशेष रूप से शीघ्र सफाई एवं पर्याप्त लाइट व्यवस्था कराने पर जोर दिया। पार्षद नितिन जाटव एवं पार्षद राजीव अन्नू ने गोविंद नगर और जाटव नगर क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर अलग-अलग पत्र सौंपते हुए बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। नगर आयुक्त शिपू गिरी ने सभी संबंधित विभागों को तत्काल निर्देश जारी करते हुए कहा कि दोनों पर्वों के दौरान नगर निगम की ओर से किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं। इस अवसर पर मनप्रीत सिंह, लकी जाटव, शुभम वर्मा, रवि यादव, सोनू, अहमद खान, रिहान अली, शब्बीर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री ने लिया केन्द्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा