Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री के संकल्प से दूरदराज तक सहज और सुगम बनी जनसेवाएं,

मुख्यमंत्री के संकल्प से दूरदराज तक सहज और सुगम बनी जनसेवाएं,

बहुउद्देशीय शिविरः 447 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ, 39 शिकायतों का निस्तारण

रिपोर्ट श्रवण झा

देहरादून-दूरदराज़ ग्रामीण इलाकों में सरकार द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान “जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार”स्थानीय लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहा है।

इन बहुउद्देशीय शिविरों के जरिए विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं को सीधे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।इससे ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में मिल रही हैं और उन्हें काफी सहुलियत व राहत मिल रही है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की पहल पर संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बुधवार को देहरादून जिला प्रशासन ने कालसी ब्लॉक के दूरस्थ न्याय पंचायत उद्पाल्टा में बहुउद्देशीय शिविर लगाया।शिविर में 447 ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। वहीं अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा ने बहुउद्देशीय शिविर में जन सुनवाई करते हुए मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया।शिविर के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा सड़क ,शिक्षा,स्वास्थ्य,सिंचाई,पेयजल,कृषि,राजस्व आदि से जुड़ी 39शिकायतें अपर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गईं।प्राप्त शिकायतों में शिक्षा और लघु सिंचाई की 12शिकायतें सर्वाधिक रही। इसके अतिरिक्त सड़क व राजस्व से जुड़ी 10,पेयजल व कृषि की 06,स्वास्थ्य,पर्यटन,श्रम व वन विभाग से जुडी 08 और दूर संचार,विद्युत से संबंधित 1-1शिकायत शामिल थी।अपर जिलाधिकारी ने सभी जनशिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब को कदापि स्वीकार नहीं किया जाएगा।इस दौरान उन्होंने विभागीय स्टालों का निरीक्षण भी किया।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई।स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक में 77 तथा आयुर्वेदिक में 114व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया।कृषि विभाग द्वारा 73 तथा उद्यान विभाग द्वारा 05किसानों को कृषि उपकरण ,बीज,दवा का वितरण किया गया।शिविर में ब्लाक प्रमुख सावित्री चौहान,जिला पंचायत सदस्य रेखा नेगी,उप जिलाधिकारी प्रेम लाल,जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार,जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज नौडियाल ,तहसीलदार सुशीला कोटीयाल,खंड विकास अधिकारी जगत सिंह,सहायक खंड विकास अधिकारी प्रकाश चन्द भेतवाल,सहायक विकास अधिकारी धर्मपाल सिंह तेजवान एवं अन्य विभागीय अधिकारी,क्षेत्र पंचायत सदस्य,ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

वन संपदा को वनाग्नि से बचाने के लिए किया गया मॉक अभ्यास