Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्लोकल विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेल सप्ताह ‘मेराकी 5.0’ का हुआ भव्य समापन

ग्लोकल विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेल सप्ताह ‘मेराकी 5.0’ का हुआ भव्य समापन 

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-ग्लोकल विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेल सप्ताह ‘मेराकी 5.0’ का भव्य समापन समारोह उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सप्ताह भर चली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के बाद अंतिम दिवस का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

समापन दिवस पर आयोजित ‘टग ऑफ वार’ (रस्साकशी) प्रतियोगिता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिसमें विद्यार्थियों ने जोश, समर्पण और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस रोमांचक मुकाबले में ग्लोकल लॉ स्कूल की टीम विजेता रही, जबकि ग्लोकल फार्मेसी कॉलेज की टीम उपविजेता घोषित की गई। पूरे खेल सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक पुरस्कार ग्लोकल लॉ स्कूल ने हासिल किए, जिसके लिए उसे विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही, समग्र श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर गोल्ड मेडल भी ग्लोकल लॉ स्कूल को प्रदान किया गया।प्रतियोगिता के उपरांत विश्वविद्यालय के सभागार में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विजेताओं, उपविजेताओं तथा आयोजन समिति के सदस्यों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निजामुद्दीन एवं कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करते हैं।
समापन समारोह के द्वितीय सत्र में विश्वविद्यालय के सभागार में भव्य कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने पूरे वातावरण को संगीतमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। कव्वाली कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध समाजसेवी मो. मुस्तफा सिद्दीकी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में चौधरी शाबान, शहनवाज सिद्दीकी, डॉ. मो. आरिफ, तालिब प्रधान एवं शहजाद पहलवान उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे चाहते हैं कि ग्लोकल विश्वविद्यालय के छात्र शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से भाग लेते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करें तथा विश्व पटल पर सहारनपुर और ग्लोकल विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें।‘मेराकी 5.0’ वार्षिक खेल सप्ताह विद्यार्थियों की प्रतिभा, ऊर्जा और खेल भावना का प्रतीक सिद्ध हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यकारी समिति के सदस्य— डॉ. शोभा त्रिपाठी, श्री जमीरुल इस्लाम, श्री बिलाल अहमद, जोगिंदर रोहिला, माजिद अहमद, अरुण कुमार सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस वार्षिक खेल प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी डॉ. मोहम्मद वाजिद खान थे।खेल प्रतियोगिता के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. जावेद, सलमान, मोहम्मद शाहिद, डॉ. सना ज़की, रीना कुमारी, अनुराग, डॉ. इरशाद, शशांक, डॉ. असगर अली, ज़ीशान एवं इरशाद ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।एम्पायर एवं रेफरी मंडल में शहज़ाद आलम, अंकित, आनंद, अमजद, शबनम तथा सिद्धार्थ ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। कार्यक्रम के कमेंटेटर मुस्तहाब चौधरी, नूर आलम एवं असजद चौधरी रहे।छात्र प्रतिनिधि एवं आयोजन सहयोगियों में सयान शाहिदी अफजल (खेल प्रतिनिधि), सोहेल (छात्र अध्यक्ष), समसुद्दीन (कार्यक्रम अध्यक्ष), मुदस्सिर पटेल, सुप्रिया, अभिषेक, परवेज़, अहकाम, एलीना, सलमा, कोमल तथा डीएसडब्ल्यू टीम के सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

परमात्मा की बगैर जानकारी के एकता की भावना संभव नहीं -सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज।