Ticker

6/recent/ticker-posts

अंसारी रोड पर 50 दुकानों से हटाया अतिक्रमण

 अंसारी रोड पर 50 दुकानों से हटाया अतिक्रमण

 फुटपाथ पर दुकानदार द्वारा बनायी गयी दीवार भी तोड़ी गयी

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ दस्तंे ने आज अंसारी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान करीब पचास दुकानों से अस्थायी तथा एक दुकान से स्थायी अतिक्रमण हटाया गया।

नगरायुक्त के निर्देश पर आज सुबह अंसारी रोड पर अतिक्रमण हटाओ दस्ता पहुंचा तो सड़क पर बाहर सामान फैला कर बैठे दुकानदारों में खलबली मच गयी। पुल जोगियान से जामा मस्जिद तक अंसारी रोड पर करीब 50 दुकानदारों का अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया और चेतावनी दी गयी कि यदि भविष्य में दुकानों के बाहर सामान पाया गया तो सामान जब्त कर भारी जुर्माना लगाया जायेगा। 
एक प्रचून दुकानदार द्वारा फुटपाथ पर दीवार बनाकर अतिक्रमण किया गया था, ताकि उसकी आड़ में सामान बाहर तक फैला कर रखा जा सके। प्रवर्तन दल द्वारा उक्त दीवार को तोड़ते हुए अतिक्रमण हटाया गया। कुछ दुकानदारों का सामान जब्त किया गया लेकिन भविष्य में अतिक्रमण न किये जाने के आश्वासन पर जुर्माना वसूल कर सामान वापिस कर दिया गया। चार दुकानदारों से दो हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग व हरिप्रकाश कसाना सहित प्रवर्तन दल के सभी जवान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जिसकी जितनी संख्या भारी उतनी उसकी हिस्सेदारी की नीति पर करे काम-प्रभात भारती