Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बीएलओ की बैठक

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बीएलओ की बैठक

कोई भी अर्ह युवा फार्म 06 भरने से न छूटे- जिला निर्वाचन अधिकारी

सभी बीएलओ सौंपे गये उत्तरदायित्वों का पूर्णता से करें निर्वहन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में एसआईआर ड्यूटी में लगे बीएलओ के साथ बैठक आहूत की गयी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि बीएलओ घर-घर जाकर यह सुनिश्चित कराएं कि फार्म 06 की अर्हता रखने वाला कोई भी पात्र व्यक्ति फार्म भरवाने से न छूटे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़ने से मतदान देने का अधिकार प्राप्त होता है। इससे लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित होती है। सभी बीएलओ को परिचय पत्र पहनने के निर्देश दिए। इस संबंध में कहा कि परिचय पत्र आमजनमानस के बीच पहचान को सुनिश्चित करता है। श्री मनीष बंसल ने युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि यदि आपकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है, तो आज ही मतदाता सूची में अपना पंजीकरण कराएं और एक गौरवान्वित मतदाता बनें। मतदाता हेल्पलाइन ऐप या voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म संख्या 6 भरें या संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारी को फॉर्म जमा करें। उन्होने कहा कि 17 वर्ष के भावी मतदाता भी अग्रिम रूप से फॉर्म भर सकते हैं, क्योंकि 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर चार पात्रता तिथियां निर्धारित की गयी है। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट श्री कुलदीप सिंह सहित बीएलओ उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जिला निर्वाचन अधिकारी ने  सील्ड गोदाम का किया निरीक्षण