Ticker

6/recent/ticker-posts

बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों के संचालित जनकल्याणकारी योजनों से 713 क्षेत्रवासी लाभान्वित

बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों के संचालित जनकल्याणकारी योजनों से 713 क्षेत्रवासी लाभान्वित 

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर)देशराज कर्णवाल की अध्यक्षता में विकासखंड बहादराबाद के न्याय पंचायत जमालपुरकलां के सामुदायिक केंद्र में जन-जन की सरकार,जन-जन द्वार बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 713 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया,विभिन्न विभागों के माध्यम से 163लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 1950लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग।शिविर में क्षेत्रवासियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज 56समस्याओं में से 24समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष,(राज्यमंत्री स्तर) देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत सैकड़ों क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया।शिविर के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा कुल 56समस्याएं दर्ज कराई गईं।पानी की टंकी,आधार कार्ड,राशन कार्ड, सड़क,वृद्धावस्था पेंशन,विधवा एवं दिव्यांग पेंशन,किसान सम्मान निधि,भूमि विवाद,अतिक्रमण,विद्युत विभाग के बिल,जलभराव,चकरोड़, साफ -सफाई तथा राजस्व भूमि से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं।पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे प्रदेश की हर विकास खंड में जन-जन की सरकार जन-जन के बहुद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे है इन शिविरों में आमजन की समस्याओं का निराकरण उन्हीं के द्वार पर किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही इस शिविर के माध्यम से दूर दराज की जनता को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिला रहा है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का भी निरीक्षण किया।शिविर में भाजपा उपाध्यक्ष आशु चौधरी सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानगण,पंचायत सदस्यगण,अधिकारी व कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्राधिकरण की टीम ने किया अवैध निर्माण को सील